गोपालपुर में मामूली विवाद में महिला की पीट कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

वारदात. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत गोपालपुर के पट्टीचक गांव में वारदात के बाद दहशत में परिजन गोपालगंज : गोपालपुर थाने के पट्टीचक गांव में मामूली विवाद में 55 वर्षीया महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हैं. पुलिस ने […]
विज्ञापन
वारदात. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
गोपालपुर के पट्टीचक गांव में वारदात के बाद दहशत में परिजन
गोपालगंज : गोपालपुर थाने के पट्टीचक गांव में मामूली विवाद में 55 वर्षीया महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हैं. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत महिला पट्टीचक गांव निवासी स्व सद्दीक अंसारी की पत्नी कबुलन बेगम थी. परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात दरवाजे पर बैठने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था. गाली-गलौज का विरोध करने पर ईंट से हमला कर दिया गया था. इसके बाद लाठी-डंडे से वार किया गया था.
आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गयी. बुधवार की सुबह परिजन थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र मुन्ना अंसारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन दहशत में हैं. वहीं, गोपालपुर के थानाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है. सभी आरोपित घर छोड़ कर फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




