बरात में जेनेरेटर के करेंट से युवक की गयी जान

Published at :24 May 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
बरात में जेनेरेटर के करेंट से युवक की गयी जान

सिधवलिया : सोमवार की रात जेनेरेटर के करेंट से एक युवक की मौत हो गयी. घटना स्थानीय थाने के सलेमपुर गांव की है. ग्रामीणों ने बताया की सलेमपुर गांव में बरात आयी थी. सलेमपुर के हरेराम रावत का पुत्र धर्मेंद्र रावत आॅरकेस्ट्रा देखने के लिए बरात में पहुंचा. मनपसंद गाना बजाने के लिए साउंड सिस्टम […]

विज्ञापन

सिधवलिया : सोमवार की रात जेनेरेटर के करेंट से एक युवक की मौत हो गयी. घटना स्थानीय थाने के सलेमपुर गांव की है. ग्रामीणों ने बताया की सलेमपुर गांव में बरात आयी थी. सलेमपुर के हरेराम रावत का पुत्र धर्मेंद्र रावत आॅरकेस्ट्रा देखने के लिए बरात में पहुंचा. मनपसंद गाना बजाने के लिए साउंड सिस्टम में वह अपने मोबाइल का चिप लगा रहा था तभी वह करेंट की चपेट में आ गया. ग्रामीणों ने उसे निजी क्लिनिक में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक परिवार की इकलौता संतान था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन