प्रधान डाकघर में लगी आग, फाइलें जलीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

जले हुए रेकॉर्ड का ब्योरा जुटाने में जुटे अधिकारी गोपालगंज : प्रधान डाकघर के रेकॉर्ड रूम में रविवार की रात अचानक आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल कर्मियों को काबू पाने में चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना में डाकघर की महत्वपूर्ण फाइलें व कागजात जल गये. […]
विज्ञापन
जले हुए रेकॉर्ड का ब्योरा जुटाने में जुटे अधिकारी
गोपालगंज : प्रधान डाकघर के रेकॉर्ड रूम में रविवार की रात अचानक आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल कर्मियों को काबू पाने में चार घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना में डाकघर की महत्वपूर्ण फाइलें व कागजात जल गये. इधर आग लगने की सूचना पर डाकघर कर्मी व सुरक्षा गार्ड फरार हो गये. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. लोग आतिशबाजी से निकली चिनगारी से आग लगने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी है. पूरे मामले की जांच शुरू हो गयी है. बताया जाता है
प्रधान डाकघर में
कि रात नौ बजे बरात में अातिशबाजीकरते हुए लोग जा रहे थे. करीब 9:20 बजे प्रधान डाकघर में रेकॉर्ड रूम में आग लग गयी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मुख्य डाकपाल परिमल सिंह पहुंचे. नगर थाना इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, पुलिस दारोगा धर्मेंद्र कुमार के पहुंचने पर लोगों ने बाल्टी व गैलन में पानी भर कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. सूचना देने के एक घंटा बाद जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनिल तिवारी दमकल वाहन लेकर पहुंचे.
दमकल वाहनों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. इस घटना में डाकघर की कई फाइलें जल गयीं. महत्वपूर्ण रेकॉर्ड जलने के कारण अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गयी. उधर, डाकघर में आग लगने की खबर पर सीवान से आये डाक उपाधीक्षक के साथ अधिकारी ने सोमवार को जले हुए रेकॉर्ड की जांच की. मुख्य डाकपाल परिमल सिंह ने बताया कि अब तक स्पष्ट नहीं है कि आग कैसे लगी है. लोग पटाखे से निकली चिनगारी से आग लगने की बात बता रहे हैं. पूरे मामले की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




