ससुराल गये दामाद की हत्या

Published at :23 May 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
ससुराल गये दामाद की हत्या

वारदात. मांझा थाने के भैंसही गांव में शादी में गया था युवक ससुराल में हत्या के बाद शव को घर लाकर छोड़ गये. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है. मांझा व नगर थाने की पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है. गोपालगंज : शादी में ससुराल गये दामाद की गला […]

विज्ञापन

वारदात. मांझा थाने के भैंसही गांव में शादी में गया था युवक

ससुराल में हत्या के बाद शव को घर लाकर छोड़ गये. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है. मांझा व नगर थाने की पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है.
गोपालगंज : शादी में ससुराल गये दामाद की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. वारदात के बाद आरोपित फरार हैं. मृतक नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर कैथवलिया निवासी द्वारिका प्रसाद का पुत्र 33 वर्षीय धर्मेंद्र प्रसाद था. हत्या के बाद परिजनों ने ससुरालवालों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पहले मांझा के भैंसही स्थित ससुराल में शादी में बुलाने पर गया था.
पत्नी व तीन बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था. रविवार की रात उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गयी. मृतक के शरीर पर कई जगहों पर धारदार हथियार से वार किये गये हैं. हत्या के बाद ससुराल के परिजन शव को ऑटो लाकर हजियापुर कैथवलिया उसके दरवाजे पर रख गये. घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. नगर थाने की पुलिस ने शव को बरामद किया. मांझा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. सोमवार की दोपहर में सदर एसडीपीओ मनोज कुमार, नगर थाना इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, मांझा के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के अलावा कई पुलिस पदाधिकारियों ने मामले की जांच की.
जांच के बाद पीड़ित परिजनों का फर्दबयान देर शाम तक लेने का काम चलता रहा. नगर थाना इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह-संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया.
अभियोजन पदाधिकारियों ने की जांच : हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ मनोज कुमार के साथ न्यायालय के सहायक अभियोजन पदाधिकारी अविनाशमणि त्रिपाठी, शैलेश अग्निहोत्री, उपेंद्र कुमार ने स्पॉट पर पहुंच कर जांच की.
हत्या के कारणों में उलझी पुलिस
हत्या किस कारण से हुई इसका खुलासा नहीं हो सका है. मांझा के थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा कि परिजनों की ओर से फर्द बयान मिलने के बाद हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकता है. वैसे मृतक की पत्नी भी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी द्वारा भी परिजनों से पूछताछ किये जाने की बात पुलिस ने बतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन