चंदा नहीं देने पर महिला चौकीदार की िपटाई

Published at :11 May 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
चंदा नहीं देने पर महिला चौकीदार की िपटाई

मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के देवापुर आशा रावत के टोला महिला चौकीदार की दबंगों ने पिटाई कर दी. दबंगों ने महिला चौकीदार से रोड भरवाने के नाम पर 1000 रुपये चंदा मांगा. जब महिला चौकीदार ने कहा कि इस समय पैसा नहीं है, तो उसे लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया. बताते […]

विज्ञापन

मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के देवापुर आशा रावत के टोला महिला चौकीदार की दबंगों ने पिटाई कर दी. दबंगों ने महिला चौकीदार से रोड भरवाने के नाम पर 1000 रुपये चंदा मांगा. जब महिला चौकीदार ने कहा कि इस समय पैसा नहीं है, तो उसे लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया गया. बताते चलें कि यह चौकीदार कुंती देवी अपने घर पर थी,

तभी गांव के रामायण चौधरी, नकुल कुमार, कमलेश कुमार सड़क पर मिट्टी भरवाने के लिए 1000 जबरन लगने लगे. चौकीदार ने असमर्थता जतायी. इस पर आग बबूला हो गये और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों ने चौकीदार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन