कालाजार की स्थिति देखने पहुंची नेशनल एडवाइजरी कमेटी

Published at :07 May 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
कालाजार की स्थिति देखने पहुंची नेशनल एडवाइजरी कमेटी

गोपालगंज : जिले में कालाजार की रोकथाम के लिए अब तक की एक्टिविटी और प्रभावी तरीके से कैसे कार्य किया जाये, इसके लिए पीएमओ से गठित नेशनल एडवाइजरी कमेटी गोपालगंज पहुंची. कालाजार से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियों पर घंटों मंथन किया गया. एसएन धर्म सतु, आरके दास गुप्ता के नेतृत्व में 12 सदस्यीय अधिकारियों की टीम […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिले में कालाजार की रोकथाम के लिए अब तक की एक्टिविटी और प्रभावी तरीके से कैसे कार्य किया जाये, इसके लिए पीएमओ से गठित नेशनल एडवाइजरी कमेटी गोपालगंज पहुंची. कालाजार से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियों पर घंटों मंथन किया गया. एसएन धर्म सतु, आरके दास गुप्ता के नेतृत्व में 12 सदस्यीय अधिकारियों की टीम शनिवार को सदर अस्पताल पहुंची.

कमेटी के अधिकारियों ने सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा, डीएमओ डॉ चंद्रिका प्रसाद एवं अन्य अधिकारियों के साथ जिले में कालाजार रोगियों की संख्या से लेकर इसके बढ़ते प्रभाव को लेकर घंटों चर्चा की.

साथ ही अब तक कराये गये रोकथाम के कार्यक्रम की समीक्षा कर संतोष जताया. कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्देश भी दिया. रविवार को टीम के अधिकारी प्रभावित गांव में जाकर मरीजों से भी मिलेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन