रिजल्ट के लिए छात्रों ने हाइवे को किया जाम

Published at :24 Apr 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
रिजल्ट के लिए छात्रों ने हाइवे को किया जाम

बैकुंठपुर : सीपीएड और डीपीएड के ट्रेंड अभ्यर्थियों ने परीक्षा का रिजल्ट नहीं जारी होने पर रविवार को हाइवे जाम कर दिया. नाराज अभ्यर्थियों ने स्टेट हाइवे महम्मदपुर-लखनपुर पथ को जाम कर परिचालन बाधित किया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया. हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि शारीरिक शिक्षक […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : सीपीएड और डीपीएड के ट्रेंड अभ्यर्थियों ने परीक्षा का रिजल्ट नहीं जारी होने पर रविवार को हाइवे जाम कर दिया. नाराज अभ्यर्थियों ने स्टेट हाइवे महम्मदपुर-लखनपुर पथ को जाम कर परिचालन बाधित किया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया. हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि शारीरिक शिक्षक बनने के लिए सीपीएड और डीपीएड के ट्रेंड अभ्यर्थियों की परीक्षा वर्ष 2015 में हुई थी,

लेकिन दो साल बाद भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया. अभ्यर्थियों ने बताया कि पटना हाइकोर्ट के आदेश पर 20 से 25 साल बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सत्र 1986-87 से 1993-94 सत्र की पूरक परीक्षा ली गयी. लिखित परीक्षा पटना में हुई. वहीं, प्रायोगिक परीक्षा मुजफ्फरपुर स्थित शारीरिक प्रशिक्षण केंद्र झपहां में हुई थी. पर दो साल बाद भी रिजल्ट नहीं आने पर अभ्यर्थी रविवार को उग्र हो गये.

और स्टेट हाइवे-90 को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना था कि बोर्ड द्वारा उनके रिजल्ट का प्रकाशन शीघ्र नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे. प्रदर्शनकारियों में श्रीभगवान सिंह, सत्यनारायण सहनी, रत्नेश कुमार, दीनानाथ सिंह, मनोज द्विवेदी, अभय सिंह, हरेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, रामकुमार सिंह व अर्जुन राम सहित कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन