तांत्रिक के कहने पर ले ली दो बच्चों की जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Apr 2017 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

सरगटिया कर्णपट्टी गांव में हुई वारदात गोपालगंज : कटेया से सटे यूपी के सेवरही में रविवार को दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी. घर में अनुष्ठान के बाद दोपहर में एक तांत्रिक के कहने पर परिवार वालों ने दो मासूम बच्चों को पीपल के पेड़ के नीचे ले जाकर हत्या कर दी. साथ ही बच्चों […]
विज्ञापन
सरगटिया कर्णपट्टी गांव में हुई वारदात
गोपालगंज : कटेया से सटे यूपी के सेवरही में रविवार को दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी. घर में अनुष्ठान के बाद दोपहर में एक तांत्रिक के कहने पर परिवार वालों ने दो मासूम बच्चों को पीपल के पेड़ के नीचे ले जाकर हत्या कर दी. साथ ही बच्चों की बहनों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक बच्चों की उम्र महज चार साल व दूसरे की तीन साल बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि
तांत्रिक के कहने पर…
कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया कर्णपट्टी गांव निवासी महाजन प्रसाद अपने घर में सुख-शांति के लिए एक तांत्रिक के कहने पर अनुष्ठान करा रहा था. अनुष्ठान के दौरान ही तांत्रिक ने रविवार को बच्चों की बलि देने की बात कही. इस पर महाजन के पुत्र लक्षन प्रसाद ने अपने चाचा महातम प्रसाद की पुत्री सुमित्रा देवी के बच्चों को बहला-फुसला कर गांव के बाहर पीपल के पेड़ के पास ले गया. सुनसान जगह देख चार साल के आर्यन एवं तीन साल के सुबोध की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. वहीं अपने भाइयों को ढूंढ़ने निकली दोनों बहनों को भी चाकू मार कर घायल कर दिया गया.
दोनों घायल बहनों को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. उधर, बच्चों की मौत के बाद मां की हालत बिगड़ गयी है.
हिरासत में लिये गये हैं तीन लोग : एसएसपी
कुशीनगर जिले के एएसपी लाल साहब यादव ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. एएसपी ने कहा कि परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया है. घायल दोनों बहनों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया गया है. अंधविश्वास को लेकर हत्या की गयी है. तांत्रिक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




