29 को मनेगी अक्षय तृतीया

गोपालगंज : अक्षय तृतीया को लेकर शहर में सराफा बाजार सजने लगा है. अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को है. इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. लोग अक्षय तृतीया पर सोना या आभूषण खरीदने के लिए आर्डर देने लगे हैं. नोटबंदी के बाद भी अक्षय तृतीया पर सोना और आभूषणों की जम कर बिक्री […]
गोपालगंज : अक्षय तृतीया को लेकर शहर में सराफा बाजार सजने लगा है. अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को है. इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. लोग अक्षय तृतीया पर सोना या आभूषण खरीदने के लिए आर्डर देने लगे हैं. नोटबंदी के बाद भी अक्षय तृतीया पर सोना और आभूषणों की जम कर बिक्री की उम्मीद जतायी जा रही है. बीते वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर सोने का भाव अधिक था. आरपी ज्वेलर्स के मोहित गुप्ता ने बताया कि इस बार शुक्रवार तक 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 29 हजार 850 रुपये रहीं. वहीं चांदी का भाव इस वर्ष गिरावट के साथ 40.9 हजार रुपये किलो है.
वहीं राम कृष्ण ज्वैलर्स के विनीत गुप्ता उर्फ भोलू की मानें तो महिलाएं ही ज्यादा संख्या में खरीदारी करने आती हैं. जबकि जो पुरुष आते हैं वे सिक्का खरीदते हैं. सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार महंगाई को देखते हुए इस बार कम वजन के कलात्मक आभूषण बाजार में उतारे गये हैं. सर्राफा कारोबारियों की मानें तो सोने पर महंगाई को देखते हुए आम आदमी के लिए कम वजन के आभूषण विशेष रूप से तैयार कराये गये हैं.
आर्डर पर बन रहे आभूषण : अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए आर्डर मिलने शुरू हो गये हैं. वहीं, गृहिणियों में ज्यादा उत्साह है. उनका कहना था कि भले ही नोटबंदी हो, लेकिन सोना तो जरूर खरीदेंगी. महिलाएं कम वजन के आभूषण खरीदने पर ज्यादा जोर दे रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




