मांझा में शिक्षक को ट्रक ने कुचला, मौत

मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचल दिया. हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. मृतक की पहचान सरेया अख्तियार गांव […]
मांझा : मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचल दिया. हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है. मृतक की पहचान सरेया अख्तियार गांव के निवासी 62 वर्षीय रामविलास पासवान के रूप में की गयी. परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम साइकिल से धर्मपरसा बाजार से सामान खरीद कर घर लौट रहे थे. रास्ते में अनियंत्रित ट्रक ने बाजार के पास ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




