अंडरपास के पास हादसे की आशंका

गोपालगंज : यह बंजारी चौक का दृश्य है. अंडरपास के नीचे किस तरह ऑटो रिक्शा और इ-रिक्शा वालों की अवैध पार्किंग है. यहां यात्रियों को बैठाने के लिए पार्क किया गया है. यहां संभावित हादसे की इन्हें कोई परवाह नहीं है. परवाह तो एनएचएआइ और प्रशासन को भी नहीं है. दरअसल बंजारी में ओवरब्रिज बनाया […]
गोपालगंज : यह बंजारी चौक का दृश्य है. अंडरपास के नीचे किस तरह ऑटो रिक्शा और इ-रिक्शा वालों की अवैध पार्किंग है. यहां यात्रियों को बैठाने के लिए पार्क किया गया है. यहां संभावित हादसे की इन्हें कोई परवाह नहीं है. परवाह तो एनएचएआइ और प्रशासन को भी नहीं है. दरअसल बंजारी में ओवरब्रिज बनाया जा रहा है. एक साइड के पुल को लोगों को आने-जाने के लिए खोला गया है. इसकी चौड़ाई सात मीटर है, जबकि दूसरा साइड अभी निर्माणाधीन है. उसे आवागमन के लिए खोला नहीं गया है.
सात मीटर चौड़ा इस पुल के नीचे तीन मीटर में अवैध रूप से कब्जा जमा लिया गया है, जबकि ट्रक से लेकर जीप, लग्जरी वाहन, ट्रैक्टर ट्राॅली तमाम वाहनों का आना-जाना है. इन वाहनों के परिचालन से यहां पार्क हो रही गाड़ियों में कभी भी टक्कर हो सकती है. इतना ही नहीं काफी कम जगह होने के कारण जाम की समस्या बन रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




