तिलक लेकर जा रही जुगाड़ गाड़ी पलटी, एक की मौत, आठ घायल

Published at :16 Apr 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
तिलक लेकर जा रही जुगाड़ गाड़ी पलटी, एक की मौत, आठ घायल

गोपालगंज : तिलक लेकर जा रही जुगाड़ गाड़ी गड्ढे में पलट गयी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आठ लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां बुजुर्ग कृष्णा पंडित की हालत गंभीर है. हादसा मांझा थाना क्षेत्र के बलुही पुल के पास हुआ. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : तिलक लेकर जा रही जुगाड़ गाड़ी गड्ढे में पलट गयी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आठ लोग घायल हो गये. घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां बुजुर्ग कृष्णा पंडित की हालत गंभीर है. हादसा मांझा थाना क्षेत्र के बलुही पुल के पास हुआ. मृतक इमिलियां गांव के निवासी हीरा पंडित बताये गये हैं. चालक शराब के नशे में था. हादसे के बाद लोगों ने उस की जम कर पिटाई की.

हालांकि पुलिस के पहुंचने पर चालक फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8.30 बजे जुगाड़ गाड़ी से इमिलियां गांव से तिलक मांघी मुगरहां गांव में जा रहे थे. जुगाड़ गाड़ी पर आठ से 10 लोग सवार थे. बलुही के पास पहुंचते ही चालक ने अपना संतुलन खो बैठा. पुल के नीचे गाड़ी तीन पलटनिया खा गयी. जुगाड़ गाड़ी से दब कर हीरा पंडित की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कृष्णा चौधरी, बुचन, राकेश समेत आठ लोग घायल हो गये. घायलों में कृष्णा चौधरी को छोड़ कर अन्य की स्थिति सामान्य है. इधर, सदर अस्पताल में हीरा पंडित की मौत की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गयी. पुलिस के पहुंचने से पहले देर रात में ही परिजन शव का पोस्टमार्टम कराये बिना लेकर चले गये.

नशे में धुत था चालक लोगों ने की पिटाई
मांझा के इमिलियां से मुंगरहा गांव में जा रहा था तिलक, बलुही में हादसा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन