हाइ टेंशन तार से बच्ची की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Apr 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

नगर थाने के जादोपुर रोड में हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के कररिया जीन बाबा स्थान के पास शनिवार को हाइ टेंशन तार टूट कर गिरने से बच्ची की मौत हो गयी. हादसे के बाद नाराज लोगों ने विद्युत कंपनी के खिलाफ मुआवजे के लिए प्रदर्शन किया. घटना […]
विज्ञापन
नगर थाने के जादोपुर रोड में हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के कररिया जीन बाबा स्थान के पास शनिवार को हाइ टेंशन तार टूट कर गिरने से बच्ची की मौत हो गयी. हादसे के बाद नाराज लोगों ने विद्युत कंपनी के खिलाफ मुआवजे के लिए प्रदर्शन किया. घटना की सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. मृतक बच्ची राजकुमार भगत की पुत्री पांच वर्षीया आरती कुमारी थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैनपुर चतुर बगहा टोला की आरती कुमारी बच्चों के साथ नहर के किनारे खेल रही थी. इसी दौरान तार टूट कर गिर गया. तार की चपेंट में आने से आरती करेंट से पूरी तरह झुलस गयी.
आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तबकत उसकी मौत हो गयी. वहीं करेंट की चपेट में आने से कैलाश प्रसाद की बकरी भी झुलस कर मर गयी. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां राजकली देवी, पिता राज कुमार भगत सहित गांव के काफी संख्या में लोग पहुंच गये. नाराज लोगों ने विद्युत कंपनी पर लारपाही का आरोप लगाते हुए सड़क को जाम कर दिया. इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. हालांकि पुलिस ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों को फोन कर बिजली करेंट प्रवाह को कटवाया.
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची की शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




