पंचायती में मां-बेटे को बुला कर घसीट-घसीट कर पीटा

Published at :16 Apr 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायती में मां-बेटे को बुला कर घसीट-घसीट कर पीटा

गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को मानवता शर्मसार कर देनेवाली घटना को अंजाम दिया गया. पंचायती के लिए बुलाकर पंच के सामने मां-बेटे को घसीट-घसीट कर पीटा गया. ग्राम पंचायत के सचिव और पंच मूकदर्शक बने रहे. आरोपित महिला का ही देवर था और वह पटना में […]

विज्ञापन

गोपालगंज : थावे थाना क्षेत्र के विदेशी टोला स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को मानवता शर्मसार कर देनेवाली घटना को अंजाम दिया गया. पंचायती के लिए बुलाकर पंच के सामने मां-बेटे को घसीट-घसीट कर पीटा गया. ग्राम पंचायत के सचिव और पंच मूकदर्शक बने रहे. आरोपित महिला का ही देवर था और वह पटना में पुलिस विभाग में जमादार है. घायल महिला और उसके बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया. विदेशी टोला निवासी तारकेश्वर साह की पीड़ित पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि संपत्ति को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद था. पति बाहर रहते हैं.

एक माह पहले झगड़ा में चाकू मार दिया था जिसको लेकर थावे थाने में केस दर्ज है. शनिवार को पंचों ने मामले को सुलझाने के लिए ग्राम पंचायत बुलायी थी. ग्राम पंचायत में पहले से ही मां-बेटे को मारने की रणनीति बनायी गयी थी. लेकिन, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी. महिला अपने बेटे संजय कुमार के साथ जैसे ही पंचायती में पहुंची. पंच के सामने आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी गयी.

्रविरोध करने पर आरोपित देवर और पांच-छह लोगों ने मिल कर पंचायती में ही पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान पंचों ने भी मदद नहीं की. पंच के सामने महिला और उसके बेटे को घसीट-घसीट कर पीटा जा रहा था. पंचायत में शामिल पंच मूकदर्शक बने थे. घायल महिला किसी तरह वहां से भाग कर अस्पताल पहुंची. सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल मां-बेटे का इलाज कराया गया. पीड़ित महिला के फर्द बयान पर सदर अस्पताल में तैनात दारोगा ने छह लोगों को आरोपित बनाया है. आरोपितों में नंदलाल साह, निर्भय साह, नवनीत साह, मुन्नीलाल साह, सिकंदर साह आदि शामिल हैं. वहीं संबंध में थावे के थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हैं, जिनके फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन