पुलिस की बरामद शराब पीकर चूहे मचा रहे उत्पात

गोपालगंज : थोड़ी देर के लिए आपका भी सिर चकरा जायेगा. बात सोलह आने सच है. पुलिस और उत्पाद विभाग यूपी बॉर्डर पर चौकसी कर शराब जब्त करने में जुटा है. इस शराब को चूहा पी रहे हैं. चूहाें ने शराब के नशे में आसपास के घरों में आतंक मचा रखा है. पुलिस और उत्पाद […]
गोपालगंज : थोड़ी देर के लिए आपका भी सिर चकरा जायेगा. बात सोलह आने सच है. पुलिस और उत्पाद विभाग यूपी बॉर्डर पर चौकसी कर शराब जब्त करने में जुटा है. इस शराब को चूहा पी रहे हैं. चूहाें ने शराब के नशे में आसपास के घरों में आतंक मचा रखा है. पुलिस और उत्पाद विभाग के अफसर भी चूहों से परेशान हैं.
चूहों ने उत्पाद अधीक्षक के पर्श को भी कुतर डाला. ये पुलिस अधिकारियों की वरदी को कुतर दे रहे हैं. पुलिस सूत्रों की मानें, तो थाने में जब्त शराब में स्पिरिट भी है, जिसे आसानी से पीकर चूहे कपड़ों को काट कर बरबाद कर रहे हैं. चूहों ने कई जवान और पुलिस अधिकारियों की वरदी काटने के बाद उन्हें परेशानी में डाल दिया है. दरअसल जब्त शराब को रखने के लिए मालखाना है ही नहीं. जहां-तहां जगह बना कर शराब रखी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




