थावे-छपरा रेलखंड पर ट्रेन कल से

गोपालगंज : अब थावे-छपरा रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के लिए यात्रियों का इंतजार खत्म होगा. पूर्वोत्तर रेलवे 13 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है. इस रेलखंड को स्वच्छ रखने के लिए रेलवे प्रशासन बायो टॉयलेट से लैस पैसेंजर ट्रेनों को चलायेगा. रेलवे प्रशासन का आदेश मिलने के साथ […]
गोपालगंज : अब थावे-छपरा रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन शुरू होने के लिए यात्रियों का इंतजार खत्म होगा. पूर्वोत्तर रेलवे 13 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है. इस रेलखंड को स्वच्छ रखने के लिए रेलवे प्रशासन बायो टॉयलेट से लैस पैसेंजर ट्रेनों को चलायेगा. रेलवे प्रशासन का आदेश मिलने के साथ ही छपरा में वैसे कोच को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है. इधर, गोपालगंज के रेलवे स्टेशनों पर अधूरे पड़े कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है.
रेल सूत्रों के अनुसार गुरुवार को थावे से छपरा के लिए बड़ी लाइन में परिवर्तित हुए रेलखंड पर ट्रेन चला कर उद्घाटन किया जायेगा. रेलवे प्रशासन ने आदेश दिया है कि इस रूट पर बायो टॉयलेट वाले ही कोच चलेंगे. इस रूट पर 10 कोच वाली पैसेंजर ट्रेन चलायी जायेगी. आठ कोच जनरल और दो कोच एसएलआर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




