जिले के 117 बूथों पर होगा नगर निकाय का मतदान

Published at :10 Apr 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के 117 बूथों पर होगा नगर निकाय का मतदान

निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से होगा पालन गोपालगंज : नगर निकाय आम चुनाव 2017 की तैयारियां जोरों पर हैं. निकाय चुनाव को लेकर डीएम राहुल कुमार के द्वारा 18 कोषांगों का गठन कर लिया गया है. सभी कोषागों के प्रभारी पदाधिकारी, वरीय प्रभारी एवं लिपिकों के साथ-–साथ कार्यालय परिचारियों की भी […]

विज्ञापन

निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से होगा पालन

गोपालगंज : नगर निकाय आम चुनाव 2017 की तैयारियां जोरों पर हैं. निकाय चुनाव को लेकर डीएम राहुल कुमार के द्वारा 18 कोषांगों का गठन कर लिया गया है. सभी कोषागों के प्रभारी पदाधिकारी, वरीय प्रभारी एवं लिपिकों के साथ-–साथ कार्यालय परिचारियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. नगर निकाय चुनाव से वैसे कर्मियों को दूर रखे जाने का निर्देश दिया गया है, जिनके परिवार के सदस्य या सगे-संबंधित निकाय चुनाव में दावेदारी कर रहे हों. इस वर्ष कुल 117 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें गोपालगंज नगर पर्षद के लिए 53 मतदान केंद्र हैं. बरौली नगर पंचायत के लिए 33, मीरगंज के लिए 18 एवं कटेया के लिए 13 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इस प्रकार गोपालगंज नगर पर्षद में जहां 53 बूथों पर मतदान होगा,
वहीं नगर पंचायत में 64 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इन मतदान केंद्रों में कुछ चलंत मतदान केंद्र भी शामिल हैं. चलंत मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी. मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसका ख्याल प्रशासन के द्वारा रखा जायेगा. बुजुर्ग महिला, विकलांग एवं गर्भवती के लिए चलंत मतदान केंद्र पर भी विशेष व्यवस्था रहेगी. वहीं नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराये जाने को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू हो गयी हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा कौन -कौन से कार्य आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है इसको लेकर भी जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ –साथ नगर पर्षद एवं नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारियों को भी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन