बदबूदार कोच में पानी की किल्लत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही डीएमयू में सुविधाओं की हालत बदतर, नहीं हो रही सफाई गोपालगंज : गोरखपुर-सीवान डीएमयू. गोरखपुर से सीवान तक बिना पानी की यात्रा. एक तो गंदे शौचालय ऊपर से सिंक टूटे हुए. ऊमस भरी गरमी में अधिकतर बोगियों के पंखे भी खराब. गोरखपुर से थावे जंकशन पर सुबह 10.30 बजे पहुंचनेवाली डीएमयू सीवान के तक […]
विज्ञापन
लापरवाही डीएमयू में सुविधाओं की हालत बदतर, नहीं हो रही सफाई
गोपालगंज : गोरखपुर-सीवान डीएमयू. गोरखपुर से सीवान तक बिना पानी की यात्रा. एक तो गंदे शौचालय ऊपर से सिंक टूटे हुए. ऊमस भरी गरमी में अधिकतर बोगियों के पंखे भी खराब. गोरखपुर से थावे जंकशन पर सुबह 10.30 बजे पहुंचनेवाली डीएमयू सीवान के तक जाती है. सीवान से दोपहर बाद अमलोरी, मीरगंज, थावे, सासामुसा, जलालपुर होती हुई गोरखपुर पहुंचती है. अप-डाउन इस ट्रेन में पानी के लिए यात्री तरस जाते हैं. अक्सर यह ट्रेन बिना पानी के रवाना हो जाती है.
थावे जंकशन पर शनिवार को जब इसकी पड़ताल हुई, तो सच्चाई सामने आ गयी. कोच में न पानी था और न ही साफ-सफाई. यात्रियों का कहना है कि इसका सिर्फ नाम डीएमयू है, सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं.
बोगियों की दशा दयनीय : यूपी से बिहार को जोड़नेवाली डीएमयू एक्सप्रेस की बोगियों की दशा दयनीय है. कई ऐसे कोच के ऊपर की सीट फटे हुए हैं. मोबाइल चार्ज के लिए लगे प्लग ने कई बोगियों में काम करना बंद कर दिया है. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
ये दिक्कतें झेलते हैं यात्री
अधिकतर कोच में पानी की समस्या
कोच में बदबू व शौचालय बेहद गंदे
कोच में कई बोगियों के पंखे भी खराब
सीटें कम, खड़े होकर करते हैं सफर
कई बोगियों की खिड़कियों के क्षतिग्रस्त हैं शीशे
मोबाइल चार्जर का प्वाइंट है खराब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




