मूल्यांकन केंद्र पर झड़प, दो शिक्षक धराये

Published at :10 Apr 2017 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र पर झड़प, दो शिक्षक धराये

हड़ताल. 26वें दिन भी जारी रहा िवत्तरहित िशक्षकों का अांदोलन गोपालगंज : इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपी जांच के दौरान समन्यवक से उलझना दो शिक्षकों को महंगा पड़ गया. पुलिस ने दोनों शिक्षको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. महेंद्र महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है. केंद्र पर प्रधान […]

विज्ञापन

हड़ताल. 26वें दिन भी जारी रहा िवत्तरहित िशक्षकों का अांदोलन

गोपालगंज : इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपी जांच के दौरान समन्यवक से उलझना दो शिक्षकों को महंगा पड़ गया. पुलिस ने दोनों शिक्षको को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. महेंद्र महिला कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है. केंद्र पर प्रधान परीक्षक सह समन्वयक के रूप मे राजेश्वर बैठा को तैनात किया गया है.
कॉपी जांच के बाद प्रधान परीक्षक सह समन्यवक जैसे ही बाहर निकले आंदोलन कर रहे कुछ शिक्षक उनसे गाली-गलौज करते हुए उलझ गये और मारपीट शुरू कर दी. सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों ने प्रधान शिक्षक से मारपीट कर रहे शिक्षक राज हुसैन और गुलाम हसन को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को लेकर प्रधान परीक्षक सह समन्वयक के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में दोनों शिक्षकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने दोनों शिक्षकों को जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन