कैदियों ने साथी की मौत पर पिता को लिखा खत

Published at :09 Apr 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
कैदियों ने साथी की मौत पर पिता को लिखा खत

गोपालगंज : मंडल कारा में पिछले सप्ताह हुई कैदी की मौत के बाद उसके साथियों ने दर्द में डूबे परिजनों को खत लिखा है. खत में कैदियों ने जेल प्रशासन को मौत का जिम्मेवार बताया है. यह खत सोशल साइट्स पर भी वायरल हो चुका है. कैदियों ने आरोप लगाया है कि 22 साल के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मंडल कारा में पिछले सप्ताह हुई कैदी की मौत के बाद उसके साथियों ने दर्द में डूबे परिजनों को खत लिखा है. खत में कैदियों ने जेल प्रशासन को मौत का जिम्मेवार बताया है. यह खत सोशल साइट्स पर भी वायरल हो चुका है. कैदियों ने आरोप लगाया है कि 22 साल के अजय साह की मौत जेल प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई है. इलाज के अभाव में अजय की मौत हुई. मंडल कारा में बंद कुछ कैदियों ने मृतक के पिता ने नाम पत्र भेजा है.

पत्र में दावा किया गया है कि जेल में बंद अजय साह गोंड की मौत के लिए जेल के डॉक्टर और जेल प्रशासन जिम्मेवार हैं. जब कैदी अजय को गोपालगंज सदर अस्पताल में भरती कराया गया था, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पत्र में कैदियों ने लिखा है कि जब जरूरत पड़ेगी, तो कहीं भी गवाही देने के लिए तैयार हैं.

क्या है पूरा मामला : अजय साह गोंड सीवान जिले के मुफस्सिल थाने के बलेथा बाजार निवासी बच्चा साह गोंड का बेटा था. मृतक के परिजनों के मुताबिक उसके बीमार भाई को शराब पीने के झूठे मुकदमे में 22 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. हथुआ थाने की पुलिस ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद जेल भेज दिया. जेल में सही तरीके से इलाज नहीं हो सका. इसके कारण 25 मार्च को उसकी मौत हो गयी.
कैदियों ने मांगा इंसाफ : कैदियों ने मृतक के पिता को भेजे खत में जरूरत पड़ने पर जेल प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ गवाही देने की बात कही है, लेकिन, मृतक को इंसाफ मिलना चाहिए. हालांकि जेल प्रशासन ने खत वायरल होने की बात से इनकार किया है.
करायी जा रही होगी जांच : जेल अधीक्षक : मंडल कारा के अधीक्षक संदीप कुमार से जब इस संबंध में पूछा गया, तो उन्होंने इस तरह के खत वायरल होने की बात से इनकार किया. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा मामला सामने आता है, तो जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन