ठंडी हवा से सुहाना हुआ मौसम, बारिश के आसार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2017 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

कभी धूप, कभी छांव का चलता रहा खेल गोपालगंज : अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार जाने के चलते गरमी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये हैं. दिन में कड़ी धूप और रात में ऊमस से राहत नहीं मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से मिल […]
विज्ञापन
कभी धूप, कभी छांव का चलता रहा खेल
गोपालगंज : अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार जाने के चलते गरमी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये हैं. दिन में कड़ी धूप और रात में ऊमस से राहत नहीं मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से मिल रहे संकेत कुछ राहत देनेवाले हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आनेवाली सात और आठ तारीख को गोपालगंज समेत आसपास के कुछ इलाकों में गरमी से राहत मिल सकती है. आसमान में बादल छाये रहने के साथ-साथ गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. सात अप्रैल की रात से लेकर आठ अप्रैल की सुबह तक हल्की बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है.
हालांकि इसके बाद बारिश आगे भी जारी रहेगी या नहीं इसको लेकर अभी कोई पूर्वानुमान नहीं जताया जा सका है. इधर, दिन में चलनेवाली पूर्वी हवाओं के चलते पारा लगातार बढ़ रहा है. बंगाल की खाड़ी में हवा लगातार झकझोर रही है. इससे मौसम के पलटने की संभावना बन गयी है. मंगलवार की सुबह पूर्वी हवा के साथ बादलों का आना शुरू हो गया. हालांकि तेज धूप के आगे बादल ज्यादा असर नहीं दिखा पाये. लेकिन, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और अधिकतम 36.4 तथा न्यूनतम 22.8 डिग्री दर्ज किया गया.तापमान में बढ़ोतरी से हीट स्ट्रोक का हमला तेज गया है. सदर अस्पताल की इमरजेंसी में हीट स्ट्रोक के रोजाना 5-10 मामले आ रहे हैं. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक है. हीट स्ट्रोक से मरीज के शरीर में पानी की कमी से दिमाग की नसों में खून का थक्का जम जाता है. लकवे की शिकायत, चलने और बोलने में कठिनाई भी होती है. गरमी की वजह से उच्च रक्तचाप, चक्कर आना, अनिद्रा, तनाव, माइग्रेन की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है. इमरजेंसी में आनेवाले कई मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें पूर्व में स्ट्रोक की समस्या हो चुकी है. ब्लड प्रेशर नियंत्रित न होने की वजह से परेशानी बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




