#BIHAR : ससुराल गये दामाद को पहले तो चोर बता बेरहमी से पीटा, फिर जिंदा जलाने...

Published at :04 Apr 2017 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
#BIHAR : ससुराल गये दामाद को पहले तो चोर बता बेरहमी से पीटा, फिर जिंदा जलाने...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में अपने ससुराल आये दामाद सहित तीन लोगों को ससुराल वालो ने चोर बता जमकर पीटायी कर दी. उसके बाद दामाद व बेटी को जलाने का प्रयास भी किया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में अपने ससुराल आये दामाद सहित तीन लोगों को ससुराल वालो ने चोर बता जमकर पीटायी कर दी. उसके बाद दामाद व बेटी को जलाने का प्रयास भी किया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भरती कराया गया.

जानकारी के मुताबिक बसडीला नवका टोला गांव के रामाश्रय भगत के पुत्र मंटु कुमार की शादी मैनपुर गांव के जयनाथ भगत की पुत्री बबिता कुमारी के साथ हुयी थी. शादी के बाद मायके वाले बबिता को बुलाकर अपने घर ले गये और 29 मार्च को विदाई की तारीख तय कर दी. तय तारीख पर दामाद मंटु कुमार अपने पिता व भाई के साथ पत्नी को बुलाने के लिए गया तो ससुराल वालो ने पत्नी को भेजने से इनकार कर दिया और चोरका आरोप लगाकर जमकर पीटायी कर दी. इतना ही नहीं दामाद व बेटी पर तेल डालकर जलाने का प्रयास भी किया गया.

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भरती कराया गया. इस मामले को लेकर पीड़ित के बयान पर थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. दर्ज प्राथमिकी मे जयनाथ भगत सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन