25 किसानों को मिला 47 लाख का मुआवजा

Published at :31 Mar 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
25 किसानों को मिला 47 लाख का मुआवजा

हथुआ : गोपालगंज–-सीवान एनएच 85 के निर्माण के दौरान किसानों की भूमि में बन रही सड़क को लेकर 125 लोगों को मुआवजा दिया गया. अपर भू-अर्जन पदाधिकारी सह अनुमंडल भूमि सुधार पदाधिकारी नुरुल एन के नेतृत्व में शिविर लगा कर किसानों को मुआवजा की राशि देने का आदेश दिया जा रहा है. 24 मार्च को […]

विज्ञापन

हथुआ : गोपालगंज–-सीवान एनएच 85 के निर्माण के दौरान किसानों की भूमि में बन रही सड़क को लेकर 125 लोगों को मुआवजा दिया गया. अपर भू-अर्जन पदाधिकारी सह अनुमंडल भूमि सुधार पदाधिकारी नुरुल एन के नेतृत्व में शिविर लगा कर किसानों को मुआवजा की राशि देने का आदेश दिया जा रहा है. 24 मार्च को लगाये गये शिविर में किसानों को 47 लाख रुपये का भुगतान किया गया. भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि महैचा व सलेमपट्टी के किसानों को मुआवजे की राशि के भुगतान के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय से चेक प्राप्त किया जा सकता है. इसके लिए डीसीएलआर कार्यालय पर लाभुकों की सूची चिपका दी गयी है.

इसके अलावा 29 मार्च को शिविर में 185 किसानों ने आवेदन दिये थे. इनमें मात्र 25 किसानों का कागजात सही पाया गया. मुआवजे के लिए प्रक्रिया की जा रही है. छह अप्रैल को शिविर लगा कर मामले का निष्पादन कर लाभुकों को मुआवजे के लिए संबंधित विभाग को लिखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन