चैत्र नवरात्र शुरू, मंदिरों और घरों में कलश स्थापना :

गोपालगंज : चैत्र नवरात्र पर बुधवार को मंदिरों से लेकर घरों में कलश की स्थापना की गयी. सुबह 8.28 बजे प्रतिपदा लगने के बाद ही मंदिरों व घरों में कलश की स्थापना की गयी. इसके बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना हुई. श्रद्धालुओं ने उपवास रखा. मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं […]
गोपालगंज : चैत्र नवरात्र पर बुधवार को मंदिरों से लेकर घरों में कलश की स्थापना की गयी. सुबह 8.28 बजे प्रतिपदा लगने के बाद ही मंदिरों व घरों में कलश की स्थापना की गयी. इसके बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना हुई. श्रद्धालुओं ने उपवास रखा. मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही. मां के जयकारे भी गूंजते रहे.
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में 16 शृंगार व प्रसाद चढ़ा कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी. जनता सिनेमा रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर में यहां पर सुबह 6.28 कलश स्थापना की गयी. मुहूर्त पहले से शुरू होने के कारण मंदिर में दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही. शाम को 5.30 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गयी. श्रद्धालुओं में मां काली के दर्शन की होड़ मची रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




