325 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2017 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

डाक पार्सल कंटेनर में िछपा कर लायी जा रही थी, चालक फरार महुआ : पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह 325 कार्टन अंगरेजी शराब बरामद की है. शराब एक डाक पार्सल कंटेनर में छुपा कर लायी जा रही थी. पुलिस ने सूचना पर वाहनों की जांच-पड़ताल के क्रम में कंटेनर की तलाशी ली, तो शराब […]
विज्ञापन
डाक पार्सल कंटेनर में िछपा कर लायी जा रही थी, चालक फरार
महुआ : पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह 325 कार्टन अंगरेजी शराब बरामद की है. शराब एक डाक पार्सल कंटेनर में छुपा कर लायी जा रही थी. पुलिस ने सूचना पर वाहनों की जांच-पड़ताल के क्रम में कंटेनर की तलाशी ली, तो शराब मिलने पर उसे जब्त कर लिया. बरामद शराब हरियाणा में निर्मित है और सभी बोतलों पर सेल फॉर वनली हरियाणा अंकित है. जानकारी के अनुसार डाक पार्सल कंटेनर से शराब की खेप आने की जानकारी महुआ थानाध्यक्ष को मिली थी. थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद के निर्देश पर अवर निरीक्षक तरुण कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. टीम ने महुआ बाजार में वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस को देखते ही चालक कंटेनर
325 कार्टन विदेशी…
को ताजपुर रोड पर भागने लगा. टीम ने भाग रहे कंटेनर का पीछा करना शुरू कर दिया. पुलिस को पीछा करते देख चालक ने कुशहर गांव के समीप स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास कंटेनर को खड़ा कर वहां से भाग निकला. एएसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि कंटेनर से 325 कार्टन शराब जब्त की गयी है. धंधेबाज कौन है और शराब किस ठिकाने पर जा रही थी, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि शराबबंदी के बाद महुआ अनुमंडल क्षेत्र में शराब की यह सबसे बड़ी बरामदगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




