दो िदवसीय थावे महोत्सव तीन से

Published at :29 Mar 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
दो िदवसीय थावे महोत्सव तीन से

गोपालगंज : इस बार थावे महोत्सव का आगाज तीन अप्रैल को होगा. इसका समापन चार अप्रैल को होगा. इसको लेकर होमगार्ड मैदान को सजाया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष भी महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम होमगार्ड के मैदान में […]

विज्ञापन

गोपालगंज : इस बार थावे महोत्सव का आगाज तीन अप्रैल को होगा. इसका समापन चार अप्रैल को होगा. इसको लेकर होमगार्ड मैदान को सजाया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष भी महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है. महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम होमगार्ड के मैदान में होना है. ऐसे में होमगार्ड मैदान को सजाने और संवारने का काम शुरू कर दिया गया है. टेंट जहां लगाये जा रहे हैं, वहीं बैनर-पोस्टर भी लगने लगे हैं.

सुरक्षा-व्यवस्था के होंगे कड़े बंदोबस्त : मेले में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन विशेष तैयारी में लगा है. मंदिर के गर्भगृह में चार पुजारी रहेंगे. वहीं मंदिर के पुजारी, दुकानदार और फोटोग्राफरों का परिचय पत्र बनेगा. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के अलावा स्काउट बल के छात्र-–छात्राएं तैनात रहेंगे.
श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध रह कर दर्शन कराना पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन