यूपी में लूटपाट कर ट्रकचालक को चैनपट्टी में फेंका, जांच शुरू

Published at :28 Mar 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी में लूटपाट कर ट्रकचालक को चैनपट्टी में फेंका, जांच शुरू

दिल्ली से मधेपुरा जा रहा था लोडेड ट्रक गोपालगंज : दिल्ली से परचून का सामान लेकर मधेपुरा जा रहे ट्रक से लाखों की संपत्ति अपराधियों ने लूट ली. सोमवार को चालक नगर थाने के चैनपट्टी के पास हाइवे किनारे बेहोशी की हालत में मिला. अपराधियों पर चालक को नशा खिला कर लूटपाट करने का शक […]

विज्ञापन

दिल्ली से मधेपुरा जा रहा था लोडेड ट्रक

गोपालगंज : दिल्ली से परचून का सामान लेकर मधेपुरा जा रहे ट्रक से लाखों की संपत्ति अपराधियों ने लूट ली. सोमवार को चालक नगर थाने के चैनपट्टी के पास हाइवे किनारे बेहोशी की हालत में मिला. अपराधियों पर चालक को नशा खिला कर लूटपाट करने का शक है. घायल चालक को पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराने के बाद जांच शुरू कर दी है. इलाहाबाद के निवासी घायल चालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली से परचून का सामान लेकर मधेपुरा जा रहा था. रास्ते में नशा खिला कर सामान समेत ट्रक को लूट लिया गया. इधर, नगर थाने की पुलिस ने हाइवे किनारे से पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. नगर थाना इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने बताया कि यूपी में अपराधियों ने ट्रक को ओवरटेक करने के बाद लूटपाट की.
चालक को नशा खिलाने के बाद ट्रक से सामान को उतार लिया गया. चैनपट्टी के पास ट्रक खड़ा कर चालक को बेहोशी हालत में फेंक दिया गया. पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन