नवरात्र कल से, कष्ट के बीच भक्त करेंगे दर्शन

Published at :28 Mar 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र कल से, कष्ट के बीच भक्त करेंगे दर्शन

थावे : नवरात्र में थावे मंदिर में नेपाल, यूपी, झारखंड, बिहार के कई इलाकों के लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. एक माह तक प्रसिद्ध चैत मेले का भी शुभारंभ होगा. थावे मंदिर प्रशासन की तरफ से छोटी-छोटी साफ-सफाई का काम चल रहा है. इस बार जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी को लेकर की जानेवाली […]

विज्ञापन

थावे : नवरात्र में थावे मंदिर में नेपाल, यूपी, झारखंड, बिहार के कई इलाकों के लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ेगी. एक माह तक प्रसिद्ध चैत मेले का भी शुभारंभ होगा. थावे मंदिर प्रशासन की तरफ से छोटी-छोटी साफ-सफाई का काम चल रहा है. इस बार जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी को लेकर की जानेवाली बैठक मंगलवार को होनी है. प्रशासन की तरफ से प्रत्येक वर्ष यहां पेयजल, मंदिर परिसर की सफाई, अस्थायी शौचालय आदि का निर्माण कराया जाता था. इस बार सबसे अधिक कठिनाई महिला भक्तों को झेलना होगा.

अब तक प्रशासन की तरफ से एक भी शौचालय नहीं बनाया गया है. मंदिर के आगे तालाब में कचरा भरा हुआ है. जंगल में सफाई नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में बदबू निकल रही है. इससे भक्तों को मुश्किल का सामना करना होगा. थावे मंदिर के परिसर की बैरिकेडिंग को तोड़ कर यहां पर्यटन विभाग की तरफ से निर्माण कार्य चल रहा है. इसके कारण पूरा परिसर अस्त-व्यस्त है. पेयजल के लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था नहीं की गयी है.

आज डीम करेंगे तैयारी की बैठक : थावे मंदिर परिसर में नवरात्र मेले की तैयारी को लेकर मंगलवार को डीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. सिद्ध पीठ देवी स्थल थावे स्थित मां सिंहासनी के दरबार में वसंत नवरात्र के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की विशेष रणनीति बनायी है. 10 दिनों तक चलनेवाले दर्शन सह मेला कार्यक्रम को लेकर दंडाधिकारियों को बहाल किया गया है. दंडाधिकारियों में बीडीओ मीनू कुमारी और थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार थाने में,
दुर्गा मंदिर के पूर्वी प्रवेश द्वार पर सीओ अनिल भूषण, सीडीपीओ नूतन कुमारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कुमार कुंदन तथा पुलिस बल, उत्तरी निकाल द्वार पर बीपीआरओ नागेश्वर राम, स्वास्थ्य प्रशिक्षक वीरेश्वर सिंह तथा पुलिस बल, गोलंबर चौक के पास पर्यवेक्षक सुफियान अहमद, तथा पुलिस, लक्षवार मेले में सम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन