शीघ्र दें महिला पर्यवेक्षिका की अवधि विस्तार की रिपोर्ट

Published at :28 Mar 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
शीघ्र दें महिला पर्यवेक्षिका की अवधि विस्तार की रिपोर्ट

डीपीओ ने सभी सीडीपीओ को दिया शत-प्रतिशत राशि निकासी का निर्देश गोपालगंज : बाल विकास के कार्यों की समीक्षा सोमवार को डीपीओ रजनीश कुमार राय ने की. उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि सभी सीडीपीओ अपनी-–अपनी परियोजना में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिकाओं के अवधि विस्तार से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र दें, ताकि […]

विज्ञापन

डीपीओ ने सभी सीडीपीओ को दिया शत-प्रतिशत राशि निकासी का निर्देश

गोपालगंज : बाल विकास के कार्यों की समीक्षा सोमवार को डीपीओ रजनीश कुमार राय ने की. उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि सभी सीडीपीओ अपनी-–अपनी परियोजना में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिकाओं के अवधि विस्तार से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र दें, ताकि उनके अवधि विस्तार का कार्य पूरा किया जाये. उन्हाेंने कि रिपोर्ट देने में विलंब नहीं करें. वित्तीय वर्ष 2016 –17 की समाप्ति को लेकर उन्होंने कहा कि सभी मदों में प्राप्त आवंटन की शत-प्रतिशत निकासी करें,
ताकि जो भी भुगतान लंबित है उसे ससमय पूरा किया जा सके. वहीं विभिन्न परियोजनाओं में हाइकोर्ट, आयुक्त न्यायालय, लोकायुक्त, मानवाधिकार आदि से संबंधित मामलों का ससमय निष्पादन किये जाने का निर्देश दिया गया. जिले के वैसी पांच परियोजनाएं जहां पर सीडीपीओ का पद रिक्त है, वैसी सभी परियोजनाओं के लिए नामित सीडीपीओ शीघ्र ही अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करें तथा अतिरिक्त प्रभार वाले परियोजना में भी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित व सुचारु संचालन कराते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधार किये जाने का निर्देश दिया गया. बैठक में बैकुंठपुर की सीडीपीओ उषा रानी मिश्रा, थावे की सीडीपीओ नूतन कुमारी, भोरे की सीडीपीओ पुनम कुमारी के अलावा फुलवरिया, कुचायकोट, मांझा सहित सभी परियोजनाओं की सीडीपीओ मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन