पावर स्टेशन कर्मी को मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

हथुआ. सब स्टेशन में घुसे अपराधी, पुलिस से मुठभेड़, जवान घायल हथुआ (गोपालगंज) : हथुआ दक्षिण फीडर में अधिक बिजली देने के लिए पावर सब स्टेशन में घुस कर दो अपराधी कर्मचारी पर दबाव बनाने लगे. जब बिजलीकर्मियों ने इनकार किया, तो उसके पैरों में गोली मार दी गयी. गोली की आवाज पर पहुंची पुलिस […]
विज्ञापन
हथुआ. सब स्टेशन में घुसे अपराधी, पुलिस से मुठभेड़, जवान घायल
हथुआ (गोपालगंज) : हथुआ दक्षिण फीडर में अधिक बिजली देने के लिए पावर सब स्टेशन में घुस कर दो अपराधी कर्मचारी पर दबाव बनाने लगे. जब बिजलीकर्मियों ने इनकार किया, तो उसके पैरों में गोली मार दी गयी. गोली की आवाज पर पहुंची पुलिस पर भी वे फायरिंग करने लगे, जिसमें एक जवान घायल हो गया. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है.
पावर स्टेशन कर्मी…
पुलिस ने फायरिंग करनेवाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा भाग गया. पुलिस ने अपराधियों से एक पिस्टल, दो मैगजीन, नौ एमएम के छह और दो अन्य कारतूस, एक कट्टा, एक खोखा व एक बाइक बरामद की है. पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात 10:30 बजे हथियार से लैस होकर दो युवक बाउंड्री पार कर सब स्टेशन में घुस आये. वहां बिजलीकर्मी नयन कुमार मंडल पर दक्षिणी फीडर में अधिक बिजली देने का दबाव बनाने लगे.
कर्मी के इनकार करने पर उसे गोली मार दी और धमकी देते हुए भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विमल कुमार सिंह व सब इंस्पेक्टर बीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अपराधियों का पीछा करने लगे तो उन लोगों ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही मुन्ना चौधरी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने भी अपराधियों से मुकाबला जारी रखा. इस दौरान कटेया थाने के छितौना गांव के बच्चा सिंह के पुत्र छोटे लाल सिंह को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी रितेश तिवारी फरार हो गया है. उसकी तलाश में छापेमारी की जा ही है. एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कुख्यात है. उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




