युवक की हत्या के बाद तेजाब से जलाया

विजयीपुर : विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़वलिया गांव में बुधवार की देर शाम युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. युवक की हत्या के बाद चेहरे को तेजाब से जला दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त करने के लिए छानबीन शुरू कर दी है. मृतक की पहचान नहीं […]
विजयीपुर : विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़वलिया गांव में बुधवार की देर शाम युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. युवक की हत्या के बाद चेहरे को तेजाब से जला दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त करने के लिए छानबीन शुरू कर दी है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक की गरदन पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं.
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया हत्या करने के बाद अपराधियों द्वारा साक्ष्य को छिपाने के लिए खेत में लाकर शव फेंकने का मामला लग रहा है. दरअसल देर शाम को खेत से लौट रहे किसानों ने गेहूं के खेत में युवक की लाश की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस के पहुंचने के बाद आसपास के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गये थे. पुलिस ने युवक की पहचान करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की. बहरहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को बरामद कर सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया रात में ही शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




