अपराध की योजना बनाते दो युवक पिस्तौल के साथ धराये

Published at :09 Mar 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध की योजना बनाते दो युवक पिस्तौल के साथ धराये

कुचायकोट : गोपालपुर पुलिस ने अहियापुर तालाब के समीप छापेमारी कर पिस्तौल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवकों जेल भेज दिया. गोपालपुर के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मुखबिरों से मिली सूचना पर पुलिस अहियापुर गांव […]

विज्ञापन
कुचायकोट : गोपालपुर पुलिस ने अहियापुर तालाब के समीप छापेमारी कर पिस्तौल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवकों जेल भेज दिया. गोपालपुर के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मुखबिरों से मिली सूचना पर पुलिस अहियापुर गांव के तालाब के पास घेराबंदी की, जहां से निर्जलहा गांव के जहांगीर अंसारी तथा सुशील ओझा को गिरफ्तार किया गया.
इनके पास से एक पिस्तौल तथा दो मोबाइल बरामद किये गये हैं. फरार दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस बरामद किये गये मोबाइल की सीडीआर के जरिये इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है. पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन