बेतिया के पांच मजदूरों को लगा करंट, दो की मौत

Published at :08 Mar 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया के पांच मजदूरों को लगा करंट, दो की मौत

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव में मंगलवार को विद्युतीकरण कार्य में लगे बेतिया के दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य मजदूर झुलस गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मृतक मजदूर बेतिया के चैनपट्टिया थाना क्षेत्र के खर्ग पोखरिया गांव के निवासी […]

विज्ञापन

गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटवा गांव में मंगलवार को विद्युतीकरण कार्य में लगे बेतिया के दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य मजदूर झुलस गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मृतक मजदूर बेतिया के चैनपट्टिया थाना क्षेत्र के खर्ग पोखरिया गांव के निवासी दिलदार मियां (25) व आमीर मियां के पुत्र कामिल मियां (23) बताये गये हैं.

वहीं, करेंट से झुलसे मजदूर भी इसी गांव के साहेब सुहैन (22), बुधन मियां (18) तथा राम राज कुमार (20) बताये गये हैं. हादसे के बाद विद्युतीकरण का काम करा रहा ठेकेदार फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खैरटवां गांव में टेक्नो कंपनी की ओर से विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा था. संवेदक को ठेके पर देकर विद्युत पोल लगाया जा रहा था. नहर किनारे विद्युत पोल जहां लग रहा था, वहां से हाइटेंशन तार गुजरा था. संवेदक ने हाइटेंशन तार में विद्युत प्रवाह कटवाये बिना ही पोल लगवाने का काम शुरू करा दिया जिसके कारण पोल हाइटेंशन तार से टकरा गया. काम कर रहे बेतिया के पांच मजदूर करेंट की चपेट में आ गये.
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. तत्काल विद्युत कंपनी ने करेंट प्रवाह को काट दिया. तबतक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. करेंट से झुलसे मजदूरों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों की टीम जांच करने में जुट गयी है. कुचायकोट पुलिस का कहना है कि दो लोगों की मौत हुई है. संवेदक का पता नहीं चल सका है. पीड़ित परिजनों को सूचना दी गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन