आज बहुत जरूरी है, तो निकलें घर से, शहर में लगेगा जाम

Published at :06 Mar 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
आज बहुत जरूरी है, तो निकलें घर से, शहर में लगेगा जाम

गोपालगंज : सोमवार को शहर की तरफ आना है, तो जरा सावधानी होगी. बहुत जरूरी है, तो घर से निकलें, क्योंकि शहर में जाम लगेगा. कारण है सोमवार को शहर में 75 हजार की अतिरिक्त भीड़. ऐसे में मैट्रिक की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचें. गौरतलब है कि विगत […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सोमवार को शहर की तरफ आना है, तो जरा सावधानी होगी. बहुत जरूरी है, तो घर से निकलें, क्योंकि शहर में जाम लगेगा. कारण है सोमवार को शहर में 75 हजार की अतिरिक्त भीड़. ऐसे में मैट्रिक की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचें. गौरतलब है कि विगत दो वर्षों से शहर के लिए सोमवार जाम दिवस बन गया है.

प्रत्येक सोमवार को शहर न सिर्फ जाम से कौंधता है, बल्कि शहर की रफ्तार थम-सी जाती है. फिलहाल मैट्रिक की परीक्षा चल रही है जिससे शहर में अतिरिक्त 75 हजार की भीड़ पहुंच रही है. जाम के लिए प्रसिद्ध सोमवार और अतिरिक्त 75 हजार की भीड़ से शहर का हाल क्या होगा, सहज ही अंदाजा लगााया जा सकता है. ऐसे में सबसे ज्यादा सावधानी परीक्षार्थियों को बरतनी होगी. हालांकि जाम से निबटने के लिए परीक्षा अवधि में प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था अब तक कारगर साबित हुई है नतीजतन भारी भीड़ के बावजूद शहर में रफ्तार तो धीमी हुई, लेकिन परेशानी नहीं हुई. चार दिनों की परीक्षा में कभी सोमवार नहीं पड़ा, इसलिए इस सोमवार को पहुंचनेवाली अतिरिक्त भीड़ को लेकर शहर में चर्चा जोरों पर है.
समय से पहले सेंटर पहुंचें मैट्रिक के परीक्षार्थी
जाम दिवस के रूप में प्रसिद्ध रहा है सोमवार
परीक्षा में आ रही 75 हजार की अतिरिक्त भीड़
क्या कहते हैं अधिकारी
ड्राॅप गेट बनवा कर तथा जवानों की तैनाती कर जाम से निबटने की रणनीति अब तक सफल रही है. सोमवार को भी शहर में जाम की स्थिति नहीं उत्पन्न होगी. लोगों के पहुंचने से भीड़ लगना स्वाभाविक बात है.
मृत्युंजय कुमार, एसडीओ गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन