पति को मारने आये बदमाशों ने पत्नी की कर दी हत्या

भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में पति की हत्या करने आये अपराधियों ने बचाने आयी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर […]
भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में पति की हत्या करने आये अपराधियों ने बचाने आयी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
इस मामले में पति ने पूर्व सरपंचपति सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने गोली मारने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि पंडितपुरा गांव निवासी भरत सिंह शुक्रवार की रात अपनी पत्नी श्रीमति देवी (45) के साथ घर के बरामदे में सोये हुए थे. रात के लगभग 12:05 बजे चार लोग उसके घर में हथियार लहराते हुए घुस गये और उसे आवाज देकर ढूंढ़ने लगे. आवाज सुन कर पत्नी ने पति को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




