पति को मारने आये बदमाशों ने पत्नी की कर दी हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

अपराधियों को देख पति ने घर में छिप कर बचायी जान भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में पति की हत्या करने आये अपराधियों ने बचाने आयी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने […]
विज्ञापन
अपराधियों को देख पति ने घर में छिप कर बचायी जान
भोरे : भोरे थाना क्षेत्र के पंडितपुरा गांव में पति की हत्या करने आये अपराधियों ने बचाने आयी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में पति ने पूर्व सरपंचपति सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने गोली मारने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि पंडितपुरा गांव निवासी भरत सिंह शुक्रवार की रात अपनी पत्नी श्रीमति देवी (45) के साथ घर के बरामदे में सोये हुए थे. रात के लगभग 12:05 बजे चार लोग उसके घर में हथियार लहराते हुए घुस गये और उसे आवाज देकर ढूंढ़ने लगे. आवाज सुन कर पत्नी ने पति को घर के अंदर भेज दिया. भरत सिंह को ललकार रहे लोग दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकलने के लिए आवाज दे रहे थे. वहीं, पत्नी उन लोगों से पति काे छोड़ देने की विनती कर रही थी. कुछ ही
पति को मारने आये…
देर बाद पति को मारने आये अपराधियों ने पत्नी के सिर में गोली मार दी. थोड़ी देर में उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया है. मृतका के पति भरत सिंह ने गांव के पूर्व सरपंचपति रामाश्रय भगत, भीम सिंह, कैलाश सिंह एवं छोटेलाल सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने गोली मारने के आरोपित कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है. शीघ्र ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
पूर्व सरपंच के पति सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




