बाइक की चोरी के अारोप में युवक को बांध कर पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

बांका जिले का रहनेवाला है गिरफ्तार युवक गोपालगंज : शहर के श्रीरामनगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह घर से बाइक की चोरी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ लोगों ने पकड़ लिया. पकड़े गये युवक का दोनों हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया गया. मोहल्ले के लोगों ने आरोपित युवक की जम कर पिटाई की. […]
विज्ञापन
बांका जिले का रहनेवाला है गिरफ्तार युवक
गोपालगंज : शहर के श्रीरामनगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह घर से बाइक की चोरी कर रहे एक युवक को रंगे हाथ लोगों ने पकड़ लिया. पकड़े गये युवक का दोनों हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया गया. मोहल्ले के लोगों ने आरोपित युवक की जम कर पिटाई की. मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने युवक को सौंप दिया. गिरफ्तार युवक बांका जिले के पटीराज गांव का अनीश पटेल बताया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर मोहल्ले में तीन युवक कमलेश कुमार के मकान में घुस गये थे.
बरामदे में लगी बाइक की चोरी कर ले जा रहे थे, तभी परिजनों की नजर उस पर पड़ी. तीन युवकों को देख परिजनों ने शोर मचाया. आसपास के लोग जब पहुंचे, तो बाइक छोड़ कर तीनों युवक भागने लगे. लोगों ने दौड़ा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य युवक भाग निकले. इधर, नगर थाने की पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




