दूल्हे ने सजाया मंडप, दुल्हन लेकर पहुंची बरात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

दूल्हा पक्ष ने किया बरातियों का स्वागत बलेसरा बाबा भूतनाथ आश्रम में हुई शादी उचकागांव : अब तक फिल्मों में देखा जाता था. आज लोग काफी उत्साहित थे. दूल्हा पक्ष की तरफ से शादी का मंडप सजाया गया. दुल्हन बरात लेकर पहुंची. बैंड-बाजा और बरातियों का सत्कार दूल्हा पक्ष के लोग कर रहे थे. इंजीनियर […]
विज्ञापन
दूल्हा पक्ष ने किया बरातियों का स्वागत
बलेसरा बाबा भूतनाथ आश्रम में हुई शादी
उचकागांव : अब तक फिल्मों में देखा जाता था. आज लोग काफी उत्साहित थे. दूल्हा पक्ष की तरफ से शादी का मंडप सजाया गया. दुल्हन बरात लेकर पहुंची. बैंड-बाजा और बरातियों का सत्कार दूल्हा पक्ष के लोग कर रहे थे. इंजीनियर दूल्हा बिना दहेज शादी कर युवाओं के लिए मिसाल बना है. गुरुवार को उचकागांव प्रखंड के बलेसरा गांव स्थित बाबा भूतनाथ आश्रम में इंजीनियर दूल्हे ने मंडप सजाया, तो पीजी दुल्हन बरात लेकर पहुंची. यह दृश्य देखने के लिए हजारों लोग भी इकट्ठे हो गये. इस शादी में लड़के के पिता ने दहेज के नाम पर सिर्फ दुल्हन की मांग की थी. उन्होंने ‘दुल्हन ही दहेज है’ का नारा बुलंद किया है.
ग्रामीणों ने बताया कि बलेसरा पंचायत के भगवान टोला गांव के पारसनाथ यादव व मालती देवी के इंजीनियर लड़के चंद्रभूषण यादव की शादी सिधवलिया थाने के खजुरिया गांव के चंदेश्वर प्रसाद यादव एवं शांति देवी की लड़की अमृता कुमारी के साथ तय हुई थी. शादी का दिन निर्धारित होने के बाद लड़के के पिता ने दहेज के रूप में एक भी सामान मांगने से इनकार कर दिया था. लड़की के पिता को उन्होंने कह दिया था कि शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बाबा भूतनाथ विश्व शांति सेवा संस्थान में होगी. लड़के के पिता की इस बात से जहां लड़की एवं उसके परिवार वाले सहमत हो गये, वहीं लड़के के पिता भी सिधवलिया से बलेसरा स्थित बाबा भूतनाथ सेवा संस्थान बरात लाने की तैयारी में जुट गये.
इधर, लड़के के पिता बरात के स्वागत के लिए बाबा भूतनाथ आश्रम में बैंड-बाजा की तैयारी कर चुके थे. इस बात की चर्चा पूरे इलाके में फैल चुकी थी. गुरुवार को आखिर वह दिन आ ही गया, जब दूल्हे के घर वालों ने बलेसरा में मंडप सजाया और दुल्हन बरात लेकर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




