मानव शृंखला राजनीति का मकड़जाल

Published at :21 Jan 2017 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला राजनीति का मकड़जाल

फुलवरिया : स्वतंत्रता सेनानी स्व राम नगीना राय की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने फुलविरया प्रखंड के रामनगीना राय उच्च विद्यालय सतई खाप में किया. स्व. राय की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्र म का आयोजन विद्यालय परिवार के तरफ से किया गया था. मंच पर विराजमान तथा […]

विज्ञापन

फुलवरिया : स्वतंत्रता सेनानी स्व राम नगीना राय की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने फुलविरया प्रखंड के रामनगीना राय उच्च विद्यालय सतई खाप में किया. स्व. राय की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्र म का आयोजन विद्यालय परिवार के तरफ से किया गया था.

मंच पर विराजमान तथा मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया. मंच से केंद्रीय राज्य मंत्री ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मानव शृंखला राजनीति का मकड़जाल है. राजनीतिक मकड़जाल में अधिकारियों को मानव शृंखला में भाग लेने का आदेश दिया गया है. मंच का संचालन सेक्रेट हार्ट सैनिक स्कूल के प्राचार्य संजय सिन्हा ने किया.

मौके पर मिथिलेश तिवारी, आदित्य नारायण पांडेय, सांसद जनक राम, भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह, आचार्य विश्वनाथ बैठा, हरिनारायण सिंह, विनोद राय, बीइओ कुमारी मणि, प्रधानाध्यापक काशीनाथ राय, गौतम राय, चंद्र मोहन राय, आनंद मोहन राय मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन