गरीब मृतक के परिजनों को मिलेगी अनुदान राशि
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

पारिवारिक लाभ योजना में मिली 89.20 लाख की राशि गोपालगंज : अब गरीब मृतकों के परिजनों को अनुदान राशि का लाभ मिलेगा. इसको लेकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 86 लाख 20 हजार रुपये का आवंटन सरकार से प्राप्त हुआ है. वहीं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीन लाख की राशि का आवंटन […]
विज्ञापन
पारिवारिक लाभ योजना में मिली 89.20 लाख की राशि
गोपालगंज : अब गरीब मृतकों के परिजनों को अनुदान राशि का लाभ मिलेगा. इसको लेकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 86 लाख 20 हजार रुपये का आवंटन सरकार से प्राप्त हुआ है. वहीं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत तीन लाख की राशि का आवंटन प्राप्त हुआ है.
डीएम राहुल कुमार ने राशि एसडीओ मृत्युंजय कुमार एवं हथुआ के एसडीओ प्रमोद कुमार राम के कार्यालय को भेज दी है. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 43 लाख 20 हजार एवं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के 1.50 लाख की राशि गोपालगंज अनुमंडल को भेजी गयी है, जबकि हथुआ अनुमंडल को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की 43 लाख एवं मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 1.50 लाख का आवंटन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










