पिता को पीटा, बचाने आयी तीन बेटियां हुईं घायल

Published at :21 Oct 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
पिता को पीटा, बचाने आयी तीन बेटियां  हुईं घायल

गोपालगंज : बरौली थाने के बरौली बाजार में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने किसान को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल किसान को बचाने आयी तीन बेटियों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. बरौली अस्पताल से घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने मामले की […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बरौली थाने के बरौली बाजार में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने किसान को मारपीट कर घायल कर दिया. घायल किसान को बचाने आयी तीन बेटियों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. बरौली अस्पताल से घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजेश साह अपने बाजार से अपने घर जा रहे थे, तभी पड़ोस के कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायल पिता को बचाने आयी पुत्री मधुर कुमारी, माया कुमारी और हैप्पी कुमारी को भी जख्मी कर दिया गया. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बरौली बाजार की घटना, सदर अस्पताल में भरती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन