कटेया में युवक की गला रेत कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

कटेया (गोपालगंज) : कटेया थाना क्षेत्र एक बार फिर एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. युवक पड़ोसी थाना क्षेत्र विजयीपुर के भरपुरवां गांव का रहनेवाला था. इस थाना क्षेत्र में दो माह के अंदर यह तीसरी घटना है, जिसमें गला रेत कर हत्या की गयी. बुधवार को करकटहां गांव के कुछ […]
विज्ञापन
कटेया (गोपालगंज) : कटेया थाना क्षेत्र एक बार फिर एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. युवक पड़ोसी थाना क्षेत्र विजयीपुर के भरपुरवां गांव का रहनेवाला था. इस थाना क्षेत्र में दो माह के अंदर यह तीसरी घटना है, जिसमें गला रेत कर हत्या की गयी.
बुधवार को करकटहां गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गये थे,
जहां उन्होंने एक युवक के शव को देखा. उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. देखते-ही-देखते यह बात पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. मामले की सूचना कटेया पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की. बाद में मृतक की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के भरपुरवां गांव निवासी गुड्डू सिंह (32 वर्ष) के रूप में की गयी. पंचम्वा-सड़करवा मुख्य पथ के सटे कोइरीपट्टी गांव के करीब भगड़वां चौर के सुनसान स्थान पर शव पड़ा था.
घटनास्थल देखने से लग रहा है कि गुड्डू सिंह की हत्या कहीं और कर शव को वहां फेंक दिया गया था. गुड्डू सिंह मंगलवार की देर शाम अपने घर से खाना खाने के बाद थोड़ी देर में वापस आने की बात कह कर निकला था. जब काफी देर तक वह वापस नहीं आया, तो घरवालों ने उसकी तलाश की. अभी दो वर्ष पूर्व ही गुड्डू की शादी हुई थी. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है.
मृतक विजयीपुर थाना क्षेत्र के भरपुरवां गांव का निवासी
सड़करवा नहर के किनारे से पुलिस ने शव किया बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










