चांद का दीदार कर सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना

Published at :20 Oct 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
चांद का दीदार कर सुहागिनों ने की अखंड सौभाग्य की कामना

निर्जला व्रत रख कर की पति के दीर्घायु होने की प्रार्थना पति के हाथों जल ग्रहण कर पूरा किया व्रत गोपालगंज : चांद का दीदार कर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की. महिलाओं ने निर्जला करवा चौथ का व्रत रख कर सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्रार्थना की. देर शाम चांद का दर्शन […]

विज्ञापन

निर्जला व्रत रख कर की पति के दीर्घायु होने की प्रार्थना

पति के हाथों जल ग्रहण कर पूरा किया व्रत
गोपालगंज : चांद का दीदार कर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना की. महिलाओं ने निर्जला करवा चौथ का व्रत रख कर सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्रार्थना की. देर शाम चांद का दर्शन नयी चलनी से किया तथा पति की आरती करने के साथ उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत को पूरा किया.
करवा चौथ को लेकर जादोपुर रोड स्थित दुर्गा मंदिर तथा शिव मंदिर में सुहागिन महिलाओं की भीड़ देखी गयी. शाम के समय 5.45 बजे से 6.55 बजे तक सिंदूर, मेहंदी, शुद्ध घी, शहद, अरगबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, दही, मिठाई, गंगाजल, चंदन, चावल, अलता, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन, दीपक, रूई, कपूर, गेहूं, शक्कर का बूरा, हल्दी, पानी का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, लकड़ी का आसन, छलनी, हलुआ के साथ विधिवत पूजन चंद्रमा का किया गया. इस बार कार्तिक मास के
रोहड़ी नक्षत्र में चंद्रमा भी रोहड़ी नक्षत्र में थे. साथ ही गणेश और कृष्ण के अद्भुत संयोग के बीच करवा चौथ का व्रत सुहागिनों ने किया. गोपालगंज जिले में करवा चौथ की परंपरा
फिल्मों से अपनायी गयी है. भोजपुरी संस्कृति का व्रत नहीं होने के कारण अधिकतर घरों में करवा चौथ का व्रत नहीं होता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन