पाक टी-शर्ट पहन कर प्रदर्शन, एफआइआर

Published at :20 Oct 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
पाक टी-शर्ट पहन कर प्रदर्शन, एफआइआर

एसपी के आदेश पर कटेया थाने में कार्रवाई खुफिया एजेंसियों के कान खड़े, जांच शुरू कटेया : कटेया प्रखंड के जयपुर टोला सैदपुर गांव के कुछ युवाओं द्वारा पाकिस्तान के टी–शर्ट पहन कर प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ. इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार ने कटेया पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर […]

विज्ञापन

एसपी के आदेश पर कटेया थाने में कार्रवाई

खुफिया एजेंसियों के कान खड़े, जांच शुरू
कटेया : कटेया प्रखंड के जयपुर टोला सैदपुर गांव के कुछ युवाओं द्वारा पाकिस्तान के टी–शर्ट पहन कर प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ. इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान रविरंजन कुमार ने कटेया पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया. एसपी के आदेश पर कटेया पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने खुफिया एजेंसियों के कान खड़े कर दिये हैं. बता दें कि 12 अक्तूबर को जनता बाजार में जयपुर के कुछ युवकों द्वारा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी–शर्ट पहन कर प्रदर्शन किया गया था. इस दौरान युवकों द्वारा कथित तौर पर भारत विरोधी नारे भी लगाये थे. यह मामला तक सामने आया, जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टीशर्ट पहन कर प्रदर्शन करने के साथ ही आतिशबाजी भी कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद 14 अक्तूबर को बगहीं बाजार को बंद कराते हुए घटना का विरोध किया गया था. एसपी ने बताया कि इस मामले में दोषी लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी कर ली गयी गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन