मुख्य लोकायुक्त पद के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

पटना : मुख्य लोकायुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस पद पर नियुक्ति के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन इस पद के लिए गठित सर्च कमेटी को सौंपा जायेगा. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि […]
पटना : मुख्य लोकायुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस पद पर नियुक्ति के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन लिये जायेंगे. आवेदन इस पद के लिए गठित सर्च कमेटी को सौंपा जायेगा. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस पद के लिए कोई व्यक्ति स्वयं अथवा संगठन के माध्यम से आवेदन करने कर सकता है. आवेदनकर्ता के लिए दागरहित, अपने विषयों में विशेष अनुभव और विशेष दक्षता के साथ काम करने का प्रशासनिक, विधि, वित्त, प्रबंधन के क्षेत्र में 25 साल का अनुभव आवश्यक है.
इस पद के लिए वर्तमान या पूर्व सांसद, किसी राज्य के विधायक या विधान परिषद सदस्य इस पद के लिए आवेदक नहीं हो सकते हैं. वहीं किसी ट्रस्ट या किसी लाभ के पद पर कार्यरत, किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित, किसी व्यवसाय से संबंधित या किसी पेशा से संबंधित व्यक्ति इस पद के लिए दावेदारी नहीं कर सकेंगे. सोमवार को जारी सूचना के माध्यम से विभाग के संयुक्त सचिव केशव कुमार सिंह ने कहा है कि अध्यक्ष, लोकायुक्त पद पर अधिकतम पांच साल तक अथवा 70 साल की उम्र तक तक ही सेवा में रह सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










