अरना में एफआइआर के बाद हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Oct 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

उचकागांव : अरना बाजार में जुलूस के दौरान हुए उपद्रव की दर्ज प्राथमिकी में कुल 23 लोगों को नामजद बनाया गया है. इस मामले में अरना व कपरपुरा के कुछ व्यवसायियों को भी नामजद बनाया गया है. व्यवसायियों का आरोप है कि निर्दोष लोगों को भी नामजद आरोपित बना दिया गया है. एफआइआर में नाम […]
विज्ञापन
उचकागांव : अरना बाजार में जुलूस के दौरान हुए उपद्रव की दर्ज प्राथमिकी में कुल 23 लोगों को नामजद बनाया गया है. इस मामले में अरना व कपरपुरा के कुछ व्यवसायियों को भी नामजद बनाया गया है. व्यवसायियों का आरोप है कि निर्दोष लोगों को भी नामजद आरोपित बना दिया गया है.
एफआइआर में नाम आते ही व्यवसायियों ने दुकान बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर सांसद जनक राम, भाजपा के एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद राय, लोजपा के जिला प्रवक्ता सह कार्यालय प्रभारी जानकी शरण पाठक आदि पहुंच गये. हथुआ के एसडीओ प्रमोद कुमार राम तथा एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद आदि अधिकारी भी अरना बाजार में पहुंच गये तथा आक्रोशित लोगों से कारण पूछा. पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद हथुआ के एसडीपीओ ने यह भरोसा दिलाया कि किसी भी हाल में दोषी छोड़े नहीं जायेंगे तथा निर्दोष फसेंगे नहीं.
इस आश्वासन के बाद लोगों ने दुकानें खोलीं तथा आवागमन सुचारु हो गया. इस संबंध में एसडीओ प्रमोद कुमार राम ने कहा कि प्राथमिकी में जो नाम दर्ज हैं, उनकी विधिवत जांच कर कार्रवाई की जायेगी. निर्दोष लोगों को किसी भी हालत में फंसाने की साजिश नाकाम की जायेगी. दोषियों पर निश्चित कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










