फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

कुचायकोट : गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार में दवा दुकानदारों पर रोब दिखा कर मोटी रकम की मांग करनेवाले फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर की लोगों ने पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया. उसकी पहचान मीरगंज थाने के फतेहपुर गांव के ओमप्रकाश शर्मा के रूप में की गयी […]
विज्ञापन
कुचायकोट : गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार में दवा दुकानदारों पर रोब दिखा कर मोटी रकम की मांग करनेवाले फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर की लोगों ने पकड़ कर जम कर पिटाई कर दी और उसके बाद पुलिस को सौंप दिया. उसकी पहचान मीरगंज थाने के फतेहपुर गांव के ओमप्रकाश शर्मा के रूप में की गयी है. उसके पास से हरियाणा के ड्रग इंस्पेक्टर का आइकार्ड बरामद किया गया है.
पुलिस उससे पूछताछ में जृुटी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजापुर बाजार स्थित गुड्डू वर्णवाल की दवा दुकान पर एक युवक खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बता कर दवा जांच करने लगा. दवा में खामियां बताते हुए उसने मोटी रकम की मांग की. दुकानदार को उसकी बात से शंका होने लगी. आसपास के दुकानदारों ने उससे आइकार्ड की मांग कर दी.
लोगों के भीड़ को देख कथित ड्रग इंस्पेक्टर ने हरियाणा का बना एक आइकार्ड दिखाया, जिस पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटते हुए पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे एएसआइ सोमारू राम ने उसे हिरासत में ले लिया. हालांकि, पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










