युवक को पीटने पर फिर बिगड़ा माहौल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2016 2:26 AM (IST)
विज्ञापन

विवाद . पल भर में बिगड़ गया अरना का आपसी सौहार्द, कैंप कर रही पुिलस अरना बाजार का इलाका आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ अमन पसंद माना जाता था. चंद लोगों के कारण वर्षों पुराने संबंधों पर से भरोसा उठ गया है. प्रशासन के अधिकारी माहौल को शांत कर आपसी भाईचारा बनाये रखने की […]
विज्ञापन
विवाद . पल भर में बिगड़ गया अरना का आपसी सौहार्द, कैंप कर रही पुिलस
अरना बाजार का इलाका आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ अमन पसंद माना जाता था. चंद लोगों के कारण वर्षों पुराने संबंधों पर से भरोसा उठ गया है. प्रशासन के अधिकारी माहौल को शांत कर आपसी भाईचारा बनाये रखने की हर कोशिश करने में जुटे हैं.
उचकागांव : अरना बाजार में युवक की पिटाई के बाद फिर माहौल बिगड़ गया. कार्रवाई की मांग पर अड़े एक पक्ष के लोगों ने पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया. पिटाई की सूचना मिलते ही आक्रोश भड़क उठा. हालांकि मौके पर मौजूद हथुआ के एसडीओ प्रमोद राम, एसडीपीओ इम्तेयाज अहमद लोगों को शांत कराने में जुट गये.
दोनों पक्षों से अलग-अलग प्रशासन के अधिकारी बातचीत कर मामले को शांत कराने में जुटे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार को कपरपुरा गांव के नवीन सिंह बाजार के लिए जा रहे थे, तभी पिपराही पुल के पास उन्हें पकड़ कर कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर डाली. कुछ लोगों ने एक पान की गुमटी में आग लगाने की अफवाह उड़ा दी. इस पर अरना बाजार में एक बार फिर से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
कैंप करते पुलिस अधिकारी व बुधवार की रात क्षतिग्रस्त िकया गया बीडीओ का वाहन.
पुलिस को करनी पड़ी थी फायरिंग
अरना बाजार में ताजिया जुलूस लेकर जब बुधवार की शाम लोग पहुुंचे तो निर्धारित स्थल को छोड़ कर कुछ लोगों आगे बढ़ने लगे जहां मौजूद बीडीओ मार्कंडेय राय ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर टूट पड़े. यह स्थिति देख माहौल बिगड़ गया और दोनों तरफ से रोड़ेबाजी शुरू हो गयी. बीडीओ, डीसीएलआर तथा थाने की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया गया था.
उपद्रवियों की पहचान में जुटा विभाग: उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान में खुफिया विभाग जुट गया है. प्रशासन के अधिकारी के अलावा खुफिया एजेंसियों ने भी मौके पर पहुंच कर कमान संभाल ली है.
इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. उप्रदव में शामिल चाहे जो भी होंगे उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.
पुलिस ने इलाके में बढ़ायी गश्ती
तनाव को देखते हुए रैफ और सैफ के जवानों के साथ पूरे इलाके में पैट्रोलिंग और गश्त बढ़ा दी गयी है. मौके पर उचकागांव के अलावा कुचायकोट तथा कई अन्य थानों की पुलिस कैंप कर रही है. इलाके की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वज्र वाहन के साथ पैट्रोलिंग की जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के अधिकारी कैंप कर रहे हैं.
महावीरी अखाड़े को लेकर चौकसी
अरना बाजार और इसके आसपास के इलाके में महावीरी अखाड़े के जुलूस तथा मेले को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है. अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद राम ने बताया कि महावीरी अखाड़े को लेकर दोनों पक्षों से बेहतर माहौल बनाये रखने के लिए अपील की जा रही है. शुक्रवार को ही इलाके की दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित करना है.
अफवाह का बाजार गरम
कुछ लोगों के द्वारा तरह-तरह की अफवाह उड़ायी जा रही थी. शहर से लेकर गांव तक दोनों पक्षों के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश फैलाने का काम किया जा रहा था. हालांकि मौके पर कहीं कुछ भी नजर नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










