त्योहारों में भी अनाज से वंचित रह गये गरीब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Oct 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन

हिंदुओं का दशहरा, तो मुसलमानों का मुहर्रम भी रहा फीका गोपालगंज : शारदीय नवरात्र हो या मुहर्रम शहर से लेकर गांव तक के गरीब त्योहारों के इस मौसम में अनाज से वंचित रह गये. जहां दशहरा व मुहर्रम को लेकर अमीरों के घर में जश्न का माहौल था. वहीं अनाज के अभाव में गरीबों का […]
विज्ञापन
हिंदुओं का दशहरा, तो मुसलमानों का मुहर्रम भी रहा फीका
गोपालगंज : शारदीय नवरात्र हो या मुहर्रम शहर से लेकर गांव तक के गरीब त्योहारों के इस मौसम में अनाज से वंचित रह गये. जहां दशहरा व मुहर्रम को लेकर अमीरों के घर में जश्न का माहौल था. वहीं अनाज के अभाव में गरीबों का त्योहार बदरंग हो गया. एक ओर उन्हें त्योहार के लिए जहां अन्य सामान की खरीदारी करनी पड़ी. वहीं दो रुपये किलो के अनाज को बाजार से 24 रुपये किलो खरीदना पड़ा.
महंगाई की मार से गरीब तो आहत थे ही ऊपर से प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी के कारण लाभुकों का आक्रोश सरकार के प्रति बढ़ता गया. प्रशासन की व्यवस्था और सरकार के रवैये को भी लोग कोसते रहे. कूपन और कार्ड के झमेले से गरीबों को राशन तक नहीं मिल पाया.
शहर के जीयन भगत बताते हैं कि एक माह पूर्व से ही प्रशासन के द्वारा कूपन का वितरण कराया जा रहा है ताकि लाभुकों को अक्तूबर माह का राशन कूपन के आधार पर मिल सके. गरीबों के घर में त्योहार पर भी उदासी छायी रही.
पता नहीं गरीबों को अगले 15 दिनों बाद पड़नेवाले धनतेरस, दीपावली, भइया दूज एवं छठ जैसे महापर्व के मौके पर भी गरीबों को राशन मिलेगी या नहीं.
कूपन वितरण का कार्य जारी
अक्तूबर माह का राशन कूपन के आधार पर दिया जाना है. जिले के सभी प्रखंडों में कूपन वितरण का कार्य चल रहा है. सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि कूपन वितरण का कार्य शीघ्र पूरा करे, ताकि लाभुकों को हर हाल में राशन- केरोसिन मुहैया कराया जा सके.
कृष्ण मोहन प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गोपालगंज
राशन कूपन की स्थिति
प्रखंड का नाम कूपन की स्थिति
गोपालगंज 1309608
थावे 787626
कुचायकोट 2503017
मांझा 1371384
बरौली 1855890
सिधवलिया 1312974
बैकुंठपुर 1699011
नप गोपालगंज 440181
नप बरौली 365841
हथुआ 1552770
उचकागांव 1082286
फुलवरिया 838557
कटेया 849699
भोरे 1214550
पंचदेवरी 840573
नप, मीरगंज 202405
नप, कटेया 119790
कुल 19341963
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










