फरार रूपेश शुक्ला पर कोर्ट से मांगा वारंट

गोपालगंज : चर्चित शराबकांड में पुलिस ने मास्टरमाइंड रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित पर कोर्ट से गैरजमानतीय वारंट मांगा है. न्यायालय से गैरजमानतीय वारंट जारी होते ही पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू करेगी. रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित की तलाश खजूरबानी में शराब पीने से 19 लोगों की हुई मौत के बाद से की […]
गोपालगंज : चर्चित शराबकांड में पुलिस ने मास्टरमाइंड रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित पर कोर्ट से गैरजमानतीय वारंट मांगा है. न्यायालय से गैरजमानतीय वारंट जारी होते ही पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू करेगी. रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित की तलाश खजूरबानी में शराब पीने से 19 लोगों की हुई मौत के बाद से की जा रही है.
नगर थाना कांड संख्या 348/16 के आइओ ने सीजेएम कोर्ट में वारंट के लिए अर्जी दी है. इसके पहले नगर थाना पुलिस रूपेश शुक्ला उर्फ पंडित की तलाश में सीवान के जामो थाना क्षेत्र के जलालपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. पुलिस ने इस मामले में नगीना पासी की गिरफ्तारी के बाद मास्टरमाइंड सीवान के जलालपुर के रहनेवाले रुपेश शुक्ला उर्फ पंडित का नाम सामने लाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










